व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बिजली-पानी के बिल भी छह माह तक माफ
सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रभावित परिवारों के साथ ही आपदा प्रभावित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बिजली, पानी के बिल छह माह तक माफ किए गए हैं। इस संबंध में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की ओर से फैसला लिया गया है।
जिनकी नौकरी छूट गई, उन्हें दी जाएगी वित्तीय सहायता
जोशमीठ आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान में काम करने वाले कार्मिकों, श्रमिकों आदि जिनका रोजगार छिन गया, उन्हें सरकार अलग से आर्थिक सहायता देगी। इस संबंध में जिलाधिकारी चमोली को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा जाएगा। बतातें चलें कि कोरानाकाल में भी सरकार ने ऐसे कार्मिकों और श्रमिकों के लिए अगल से वित्तीय सहायता राशि दी थी।