फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath Is sinking: एनटीपीसी पर उठ रहे सवालों पर केंद्र गंभीर, सुरंग को लेकर लोगों के मन में शंकाएं

Thu, 12 Jan 2023 04:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एनटीपीसी को सभी तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया, ताकि लोगों की शंकाओं का समाधान किया जा सके। बताते चलें कि इस बात की भी चर्चा है कि एनटीपीसी की ओर से बनाई गई सुरंग से ही पानी बाहर आ रहा है।
विज्ञापन
जोशीमठ भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर एनटीपीसी पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। केंद्र की ओर से एनटीपीसी को अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।  पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि विष्णु प्रयाग जल परियोजना के लिए एनटीपीसी की ओर से बनाई गई सुरंग को लेकर लोगों के मन में शंकाएं हैं।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें...Joshimath Crisis:  मलारी इन और माउंट व्यू होटल तोड़ने की कार्रवाई शुरू, बैरिकेट लगाकर हाईवे किया गया बंद
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से एनटीपीसी को सभी तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया, ताकि लोगों की शंकाओं का समाधान किया जा सके। बताते चलें कि इस बात की भी चर्चा है कि एनटीपीसी की ओर से बनाई गई सुरंग से ही पानी बाहर आ रहा है। बाईपास टनल बनाने के लिए विस्फोटकों का भी इस्तेमाल किया गया। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी एनटीपीसी को सवालों के घेरे में लेते हुए जांच की मांग की है। ब्यूरो

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें