एक डेयरी संचालक की दुकान पर पॉलीथिन मिली तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इतना जुर्माना लगाया कि जानकर होश उड़ जाएंगे। दरअसल, पॉलीथिन का प्रयोग उत्तराखंड में बैन किया गया है।
लेकिन डेयरी में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पॉलीथिन मिली। इसके चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने डेयरी संचालक पर सवा लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। इसके अलावा उन्होंने शहर से 11 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए हैं।
शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित की ओर से बीएसएम डिग्री कॉलेज के पास स्थित डेयरी पर छापा मारा गया। छापे के दौरान डेयरी पर भारी मात्रा में पॉलीथिन पाई।
जिस पर पहले तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने डेयरी संचालक जमकर फटकार लगाई। बाद में पॉलीथिन जब्त करने के साथ सवा लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। वहीं शहर के होटल एवं ढाबों पर प्रयोग हो रहे 11 सिलेंडर पकड़े गए। जिन्हें भी जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पूर्ति निरीक्षक संदीप नेगी भी मौजूद रहे।