फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरूद्व संचालित किया छापेमारी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए डीएम और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशों पर आबकारी विभाग की ओर से आबकारी विभाग ने सिमली, सिरोसैंण आदि क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों के यहां छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक कर्णप्रयाग रविंद्र डिमरी ने बताया कि सिमली और आसपास के क्षेत्रों से लगातार अवैध शराब बेचे जाने की शिकयत पर संदिग्ध लोगों के यहां छापेमारी की लेकिन अवैध शराब नहीं मिली। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक जोशीमठ नरेंद्र सिंह नेगी और कांस्टेबल किरन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें