फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में शूटिंग पूरी कर रवाना हुए जॉन अब्राहम, फैंस को दिया ये खास संदेश

Sun, 16 Dec 2018 08:48 AM IST
भावना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
जॉन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

नगर में विगत चार दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग समाप्त हो गई। नगर में फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माने के बाद शुक्रवार को अभिनेता जॉन अब्राहम और फिल्म यूनिट मुंबई रवाना हो गई। होटल से चैकआउट से पूर्व जॉन ने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई।

विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में जॉन ने नगर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मालरोड समेत गांधी चौक आदि क्षेत्रों में शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने पूरा सहयोग किया, जिससे शूटिंग में किसी भी प्रकार परेशानी नहीं आई।

लेकिन, जॉन ने शहर की सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर दुख प्रकट किया। जॉन ने कहा कि मालरोड पर तो सफाई व्यवस्था कुछ हद तक ठीक थी। लेकिन, जिन गलियों में शूटिंग की हुई उनकी दशा काफी दयनीय है। वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था और गलियों में सीवर का गंदा पानी बहता दिखाई दिया। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Trending Videos

जॉन ने कहा कि मसूरी एक बहुत अच्छा हिल स्टेशन है, यहां की आबोहवा बहुत अच्छी है। प्रकृति ने मसूरी को नायाबा नेमतें बख्शी हैं, जिसे संजोए रखने की जरुरत है।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर की जनता से आह्वान किया कि वे शहर की सुंदरता को बनाए रखें और शहर को प्लास्टिक कूड़े से मुक्त करने में सहयोग करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत बताई। जॉन अब्राहम मसूरी में दूसरी बार फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे।
विज्ञापन

सफाई के लिए शीघ्र करेंगे प्रयास : पालिकाध्यक्ष

पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पूर्व में नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई थी, जिसे पटरी पर लाने के लिए शीघ्र ही ठोस प्रयास किए जाएंगे।

वहीं, शहर में बहते सीवर पर उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में बहते सीवर को ठीक करवाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिन होटलों के सीवर खुले में बह रहे हैं, उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें