फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 16 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 870 पदों पर सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती

Thu, 14 Nov 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मॉडल करियर सेंटर व क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की ओर से 16 नवंबर को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में छह कंपनियां 870 पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी।

विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में एलआईसी, एबी प्रमोटर्स, अनामायाइक, उत्तराखंड इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी, एसेंट स्किल डेवलेपमेंट सेंटर आदि कंपनियां विभिन्न पदों पर साक्षात्कार लेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

यहां करें अप्लाई

इसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। बताया कि मेला 16 नवंबर को सुबह 11 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में शुरू होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे तक कार्यालय व भारत सरकार की वेबसाइट www.ncs.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।

मेले में समस्त शैक्षणिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, पैन और आधार कार्ड मूल और छाया प्रति के अलावा दो फोटो लाने अनिवार्य हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें