फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी चाहिए तो यहां चले आइए, 650 पदों पर नामी कंपनियों में सीधे इंटरव्यू से होंगी भर्तियां

Sat, 31 Aug 2019 09:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी ये तलाश अब पूरी हो सकती है। देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार छह सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान ने बताया कि सर्वे चौक के पास स्थित मॉडल करियर सेंटर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला शुरू होगा। उन्होंने बताया कि करीब 650 पदों पर भर्तियां होनी हैं।

विज्ञापन

कंपनियों को सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, डिलिवरी ब्वॉय, सेल्स एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, एग्जीक्यूटिव अफसर, ऑपरेटर असिस्टेंट पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छह सितंबर सुबह 10 बजे से पहले अपना नाम क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में लिखवाना होगा।

 इसके अलावा भारत सरकार की वेबसाइट www.nsc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं। छह सितंबर को सुबह 11 बजे से इंटरव्यू शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि  अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो, आईडी प्रूफ लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें