इस दौरान उनके बच्चे भी स्कूल चले गए थे। स्कूल से आने के बाद उसकी 10 वर्षीय बच्ची और 14 वर्षीय बेटा घर पर अकेले थे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने उसकी बच्ची को चाऊमीन लाने के बहाने से अपने घर पर बुला लिया।
इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों के घर पहुंचने पर बच्ची ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।