बेरोजगारों को करीब 180 पदों पर हाथों-हाथ नौकरी मिलेगी। सेवायोजन कार्यालय और सेफ एजूकेट लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन असिस्टेंट के 100 और सीनियर ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव के 80 पदों पर नियुक्ति मिलेगी।
ऑपरेशन असिस्टेंट पद के लिए 18 से 30 वर्ष के इंटरमीडिएट पास युवक आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आठ से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।