इस संबंध में उनकी उपनल के प्रबंध निदेशक से वार्ता भी हो चुकी है। उपनलकर्मी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं, ऐसे में उन्हें एक माह का प्रशिक्षण देकर ड्यूटी पर तैनात किया जा सकता है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सेवानिवृत्त वनरक्षक जो पूरी तरह स्वस्थ हैं उनकी सेवाएं भी ली जा सकती हैं।
गौरतलब है कि वन विभाग में 1200 वन रक्षकों की कमी है। वन विभाग ने इनकी भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी कई साल पूर्व प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उसी दौरान हाईकोर्ट ने भर्ती पर रोक लगा दी। उसके बाद से मामला लटका हुआ है।