उत्तराखंड सरकार ने हड़ताल पर चल रहे विद्युत संविदा कर्मियों ने करारा झटका दिया है।
पढ़ें, बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान
इन
कर्मचारियों की मांगें मानने के बजाय सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र के तीनों
निगमों में भर्तियां खोल दी हैं। तीनों निगमों में 959 पदों के लिए परीक्षा
आयोजित करने के लिए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विज्ञापन जारी कर
दिया है।
आवेदन की अंतिम तिथि आठ जनवरी
आवेदन की अंतिम तिथि आठ
जनवरी 2014 तय की गई है। ऊर्जा क्षेत्र के तीनों निगमों में लगभग 3000
विद्युत संविदा कर्मचारी हैं। इनमें से करीब 1800 ऊर्जा निगम में, 900 जल
विद्युत निगम में और 300 पिटकुल में तैनात हैं।
पढ़ें, दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह
यह कर्मचारी पिछले
डेढ़ माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे तीनों निगमों में कामकाज
प्रभावित हो रहा है। तमाम कवायद के बावजूद संविदा कर्मियों और शासन के बीच
गतिरोध खत्म नहीं हो पाया।
पढ़ें, जेपी जोशी को 'फंसाने' के लिए युवती ने ली थी 'ट्रेनिंग'
इसी बीच तीनों निगमों में कर्मचारियों की
कमी को देखते हुए नियमित भर्तियां शुरू कर दी गई हैं। ऊर्जा निगम में 573,
पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) में 132 और उत्तराखंड जल
विद्युत निगम में 243 पदों पर भर्ती होगी।
मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। इस मामले में किसी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। जरूरी पड़ी तो कोर्ट की शरण ली जाएगी।
- विनोद कवि, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन