फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र त्यागी ने बताया जान का खतरा: दुबई के नंबर से आई तीन बार कॉल, रंगदारी नहीं देने पर मिली थी सिर काटने की धमकी

Wed, 15 Jun 2022 10:05 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

दुबई से व्हाट्सएप कॉल कर खुद को डी कंपनी का गुर्गा व इब्राहिम कासकर का भाई बताने वाले व्यक्ति ने जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी से 25 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर दो दिन के भीतर सिर काटने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन
जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने कहा कि उनको सोमवार की रात भी तीन बार दुबई के नंबर से मोबाइल कॉल आई। उन्होंने कॉल को रिसीव नहीं किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने भी इस बारे में उनसे जानकारी ली है।

विज्ञापन


इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले और धर्म संसद के बाद चर्चाओं में आए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे से साढ़े 11 बजे के बीच में दुबई के नंबर से कॉल आई। बता दें कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान करने के बाद भगवा कपड़े पहनकर व माथे पर तिलक लगाकर सोशल मीडिया पर फोटो डाले थे।

जिसके बाद उन्हें दुबई से व्हाट्सएप कॉल कर खुद को डी कंपनी का गुर्गा व इब्राहिम कासकर का भाई बताने वाले व्यक्ति ने 25 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर दो दिन के भीतर सिर काटने की धमकी भी दी थी। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों व यूपी के प्रमुख सचिव को ऑडियो क्लिप भेजकर जान को खतरा बताया था।

ये भी पढ़ें...Weather : आज गर्मी से मिल सकता है सुकून, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदलेगा मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट

जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने उनसे ऑडियो समेत अन्य जरूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पूरी जानकारी अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें