जेडएसआई के शोध के दौरान झिलमिल झील में भारतीय गिद्ध के साथ मिस्र में पाए जाने वाले गिद्ध बहुतायत से पाए गए हैं। इसके अलावा झील में पलास फिश ईगल, रंगबिरंगी स्टार्क, पैलिड हैरियर, हार्नबिल, टर्न, ग्रास वार्बलर, हिमालयन रुबीथ्रोट समेत पक्षियों की 191 प्रजातियां चिन्हित की गई हैं। जो पक्षियों के 50 परिवारों से आती है।
झिलमिल झील में पाए जाने वाले पक्षियों, वन्यजीवाें, जलीय जंतुओं का अध्ययन किया गया है। अध्ययन के दौरान 410 प्रजाति के पक्षियों, वन्यजीवों व जलीय जंतुओं को चिन्हित किया गया है। झिलमिल झील में रीढ़ की हड्डी वाले जीवों की 280 प्रजातियों के साथ ही पक्षियों की 191 प्रजातियां चिन्हित की गई हैं।
- डॉ. गौरव शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी जूलाॅजिकल सर्वे ऑफ इंडिया