फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारंखड बना चैंपियन

विज्ञापन
सर्वे ऑफ इंडिया के ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ?
विज्ञापन
सर्वे ऑफ इंडिया मैदान में खेली जा रही 41वीं राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड ओवरऑल चैंपियन बना। चार स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र दूसरे और तीन स्वर्ण के साथ हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन रिकर्व राउंड के मुकाबले खेले गए। ओलंपिक राउंड बालक वर्ग में महाराष्ट्र के पार्थ सुशांत ने स्वर्ण, आंध्र प्रदेश के बी. धीरज ने रजत और भारतीय तीरंदाजी संघ के आदित्य चौधरी ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में झारखंड की कोमलिका बारी ने स्वर्ण, हरियाणा की रिद्धि ने रजत और तिषा पूनिया ने कांस्य पदक कब्जाया। मिश्रित वर्ग में झारखंड की कोमलिका बारी व श्रेय भारद्वाज को स्वर्ण पदक, मध्य प्रदेश की सोनिया ठाकुर व अमित कुमार को रजत पदक और भारतीय तीरंदाजी संघ की सहजप्रीत कौर व विनायक वर्मा को कांस्य पदक मिला।
समापन अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक कर्नल राकेश राणा ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के सचिव आशीष तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें