फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः अलाव के धुएं से नाराज हुई जेठानी, देवरानी को पीट दिया

Tue, 24 Dec 2019 10:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
अलाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अलाव के धुएं से नाराज जेठानी ने बेटे के साथ मिलकर देवरानी के साथ मारपीट कर दी। दोनों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। देवरानी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी महिला ने बताया कि सोमवार सुबह वह घर के पास ही अलाव जला रही थी। पास ही उसकी जेठानी का घर है। जेठानी के घर में अलाव का धुआं जा रहा था। आरोप है कि इससे नाराज जेठानी ने गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उसने बेटे के साथ मिलकर मारपीट कर दी।

आरोप है कि जेठानी और उसके बेटे ने अलाव की आग भी उसके ऊपर फेंकने की कोशिश की। किसी तरह उसने घर में घुसकर जान बचाई। आरोप है कि जेठानी और उसका बेटा दोनों जबरन घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें