भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे हैं, बच्चे का पिता कौन है यह तो सार्वजनिक हो और अगर उस समय जेनी ने आरोप लगाए तो तथ्यात्मक कुछ तो बात होगी, जो सार्वजनिक होनी चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जेनी प्रकरण को लेकर कांग्रेस और हरक सिंह रावत पर हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जेनी प्रकरण कांग्रेस के शासन काल में हुआ था, जेनी को संतान हुई थी, उसका पिता कौन है, यह तथ्य अभी तक छुपा हुआ क्यों है, सच सामने आना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे हैं, बच्चे का पिता कौन है यह तो सार्वजनिक हो। और अगर उस समय जेनी ने आरोप लगाए तो तथ्यात्मक कुछ तो बात होगी, जो सार्वजनिक होनी चाहिए।
कहा, उसने हरक सिंह रावत का नाम लिया था, हालांकि बाद में डीएनए रिपोर्ट में कहा गया था कि हरक सिंह से मिलान नहीं हुआ है पर जेनी उनके घर में रहती थी, उन्हें पता करना चाहिए था कि बच्चा किसका है।