फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की रैली से लौट रही जीप खाई में पलटी, सात की मौत

Wed, 23 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
एक्सीडेंट
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अल्मोड़ा रैली से लौट रही जीप सनगांव के निकट गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को अल्मोड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा से लौट रही मैक्स जीप (यूके04-टीए-8611) काफलीखान से कुछ दूरी पर पलोली बैंड पर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जीप में आठ लोग सवार थे। इनमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को धौलादेवी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी

दुर्घटना पर सीएम हरीश रावत ने दुख जताया है। - फोटो : Self
मृतकों में गोधन सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी पालड़ी, राजेंद्र सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी मैल्टाजोल, जय नंदन पुत्र शेर सिंह निवासी मूलाकोट और आनंद राम पुत्र जीतराम निवासी थल दागड़ भनोली शामिल हैं, जबकि गिरीश चंद्र पुत्र लोकमणि ने धौलादेवी अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल संजय राम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना पर डीएम सविन बंसल, एसडीएम फिंचाराम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएमओ डॉ. आरसी पंत के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम भी भेज दी गई है। मृतकों के शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दुर्घटना पर सीएम हरीश रावत, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नेता प्रतिपक्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें