पल्लव ने 2018 में दून इंटर नेशनल स्कूल से इंटरमीडिएट 95 फीसदी अंकों के साथ और 2016 में जिंदल विद्या मंदिर शोल्टू किन्नौर हिमांचल से 97.43 फीसदी अंकों से हाईस्कूल उत्तीर्ण की थी। हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर स्थान हासिल करने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री पल्लव को सम्मानित भी कर चुके हैं।
पल्लव के पिता पीपी सेमवाल जेएस डब्ल्यू इनर्जी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट किन्नौर में आईटी मैनेजर है। जबकि माता मधु सेमवाल गृहणी है। वर्तमान में वह देहरादून के एक इंस्टीट्यूट में कोचिंग कर रहा है। वह प्रत्येक दिन तीन से चार घंटे पढ़ाई करते हैं। बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के इस होनहार युवक ने इंजीनियरिंग की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में टॉप कर गौरव बढ़ाया है। जिससे परिजनों से लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। जेई मेन में उत्तीर्ण के बाद पल्लव को रैंकिंग के आधार पर एनआईटी, आईआईआईटी आदि संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।
स्कोर कार्ड
फिजिक्स : 99.97 परसेंटाइल
केमिस्ट्री : 99.77 परसेंटाइल
मैथ्स : 99.89 परसेंटाइल
राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन का आयोजन 8 से 12 जनवरी तक विभिन्न पाली में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में किया गया था।
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...