फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2020 : न्यूमेरिकल वैल्यू सवालों का पैटर्न हुआ जारी, हो सकता है फायदेमंद

Thu, 26 Dec 2019 12:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एनटीए ने वेबसाइट पर फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवालों का पैटर्न जारी किया
  • छह से नौ जनवरी 2020 के बीच जेईई मेन-1 परीक्षा का किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन
जेईई मेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई मेन-1 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सवालों का पैटर्न जारी कर दिया है। छात्रों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। देशभर में जेईई मेन-1 परीक्षा छह से नौ जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। पिछले साल जेईई मेन में 90 सवाल पूछे जाते गए थे।

विज्ञापन


एनटीए ने जेईई मेन-1 का पैटर्न बदल दिया है। पैटर्न बदलने के बाद तीन घंटे के ही समय में 75 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें से 15 सवाल न्यूमेरिकल वैल्यू के होंगे। एनटीए ने न्यूमेरिकल वैल्यू प्रश्नों के तहत केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ्स के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि जेईई मेन परीक्षा में प्रत्येक विषय से 5 एवं कुल 15 न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों के उत्तर केवल संख्यात्मक मान में ही होंगे।

वहीं, जेईई मेन जनवरी परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके हैं। परीक्षा विशेषज्ञ अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक पहली बार जेईई मेन में आने वाले न्यूमेरिल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों की तैयारी से जेईई एडवांस्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स को सहायता मिलेगी। इन प्रश्नों में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें