फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2019: NTA को लेकर कंफ्यूजन है तो यहां जानिए इसके बारे में महत्वपूर्ण बातें

Wed, 29 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
NTA
विज्ञापन

साल 2019 से एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) जेईई परीक्षा कंडक्ट करने जा रही है। जो कैंडिडेट्स 2019 मैं जेईई मेंस परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं। आगे जानिए...

विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

जेईई मेन परीक्षा सालाना दो बार ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसमें कैंडिडेट्स को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा, क्योंकि वे काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान कई प्रयासों से सर्वश्रेष्ठ स्कोर का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

कैंडिडेट्स को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यास करने के लिए अगस्त के अंत से कंप्यूटर सेंटरों में जाने का विकल्प भी होगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, मनोचिकित्सक परीक्षण विशेषज्ञों की सहायता से एनटीए जेईई मेंस के लिए प्रश्नों का एक बड़ा डाटाबेस तैयार किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रश्न अद्वितीय होंगे।  साथ ही एक ऐसा सिस्टम बनाया जा रहा है कि जिससे कोई भी दो छात्रों को प्रश्नों का एक ही सेट नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा
एनटीए की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानि C.B.T मोड में होगी। पहले प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड दोनों में आयोजित की गई थी, लेकिन एनटीए की नई प्रणाली के तहत सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

कैंडिडेट्स के पास अपनी एग्जाम डेट्स चुनने का विकल्प होगा। इसके अलावा, परीक्षा की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए, मानकीकरण तकनीकों का उपयोग करके कई सिटिंग्स के स्कोर को सामान्यीकृत किया जाएगा। दूसरी JEE (Main) परीक्षा पूरी होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।   

प्रवेश परीक्षाओं के लिए वर्ष में दो बार का यह मॉडल छात्रों को उनके अध्ययन को गति देने में मदद करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें अपने साल बर्बाद किए बिना दोबारा टेस्ट देने का अतिरिक्त अवसर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें