फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थी ध्यान दें, जेईई मेन के फॉर्म में आरक्षित श्रेणी में त्रुटि सुधार का मौका, ये है आखिरी तारीख

Mon, 15 Apr 2019 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी सही से नहीं भरी है, उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद इसी अपडेट के आधार पर उनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


देशभर से आए जेईई मेन आवेदनों में यह बात सामने आई थी कि तमाम अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी (सामान्य, ओबीसी एनसीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) में गड़बड़ी कर दी है। इससे उनका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। लिहाजा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऐसे अभ्यर्थियों को आखिरी मौका दिया है। 

विज्ञापन

अभ्यर्थी 15 से 17 अप्रैल की शाम पांच बजे तक त्रुटि सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को मौका नहीं दिया जाएगा। विशेषकर आर्थिक पिछड़ों को दस प्रतिशत आरक्षण की श्रेणी ईडब्ल्यूएस में त्रुटि सुधार के काफी मामले हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एनटीए ने जेईई मेन की उत्तर कुंजी जारी की है, जिस पर आपत्ति मांगी गई है।

यहां करें त्रुटि सुधार : www.jeemain.nic.in
 
नोट: (इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें