फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई और एनडीए परीक्षा एक ही दिन, अभ्यर्थी परेशान, एक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग

Thu, 09 Jul 2020 03:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जेईई मेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथि एक ही दिन होने की वजह से अभ्यर्थी परेशान हैं। उनकी मांग है कि किसी एक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए। दरअसल, इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-2 का आयोजन देशभर में एक से छह सितंबर के बीच होने जा रहा है।

विज्ञापन


इसी प्रकार यूपीएससी की एनडीए परीक्षा भी छह सितंबर को है। दोनों परीक्षाएं ऐसी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में 12वीं पीसीएम ग्रुप वाले अभ्यर्थी शामिल होते हैं। परीक्षाओं की तिथि छह सितंबर को टकराने की वजह से वह अभ्यर्थी परेशान हैं, जिनकी जेईई मेन भी इसी दिन होने वाली है। हालांकि, अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए हैं।

12वीं के एग्जाम देने वाले अंकित का कहना है कि उसने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया हुआ है। किसी एक परीक्षा की तिथि टल जाए या उनका जेईई मेन एग्जाम एक से पांच के बीच ही हो जाए तो उनके लिए बेहतर रहेगा। विकास का कहना है कि उसे चिंता है कि उसके हाथ से एनडीए परीक्षा का मौका न निकल जाए।
विज्ञापन


दून डिफेंस कॅरियर प्वाइंट के निदेशक जेपी नौटियाल का कहना है कि तमाम ऐसे अभ्यर्थी हैं जो कि जेईई मेन के साथ ही एनडीए की भी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा तिथि बदलने या एक से पांच तक परीक्षा होने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें