फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Result 2022:  रुड़की के अभिषेक ने पाई 209वीं रैंक, बनना चाहते हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Sun, 11 Sep 2022 11:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रुड़की के शेखपुरी निवासी अभिषेक खंडेलवाल ने जेईई एडवांस में 209वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अभिषेक खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के अभिषेक खंडेलवाल ने जेईई एडवांस में 209वीं रैंक हासिल की है। हर्ष गुप्ता को 1154वीं रैंक मिली है। दोनों ही छात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान कर सेवा करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


रुड़की के शेखपुरी निवासी अभिषेक खंडेलवाल ने जेईई एडवांस में 209वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। अभिषेक के पिता विजय खंडेलवाल की मेन बाजार स्थित डीसीएम मार्केट में दुकान है। माता राधा खंडेलवाल गृहिणी हैं। बड़ी बहन आयुषि बीएससी कर रही है। 

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने साफ्टवेयर इंजीनियर बनने के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात तैयारी की है। उन्हें इंटरनेट पर समय बिताना पसंद नहीं है। पढ़ाई करना ही सबसे अच्छा लगता है। अभिषेक ने बताया कि वह हर शाम गंगनहर किनारे आधा घंटा साइकिल अनिवार्य रूप से चलाते हैं और रविवार को एक से दो घंटे क्रिकेट जरूर खेलते हैं।
विज्ञापन


वहीं मकतूलपुरी निवासी हर्ष गुप्ता सेल्फ स्टडी पर ज्यादा विश्वास करते हैं। हर्ष ने अब तक की सभी परीक्षाओं में बेहतर स्थान हासिल किया है। हर्ष ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश के लिए कुछ करना चाहता है। बेवजह मोबाइल और इंटरनेट पर समय देने से पढ़ाई का नुकसान होता है। हर्ष के पिता संजय गुप्ता और मां रुचि गुप्ता मिलकर दुकान चलाते हैं। बड़ी बहन ज्योति बीकॉम कर चुकी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

गौतम अरोड़ा की जेईई एडवांस में देश में 930वीं रैंक 

भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं के छात्र गौतम अरोड़ा ने जेईई एडवांस की परीक्षा में देश में 930वां स्थान प्राप्त कर राज्य, स्कूल और माता-पिता का गौरव बढ़ाया है। गौतम ने इससे पहले जेईई मेंस की परीक्षा में 99.92 परसेंटाइल स्कोर के साथ उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 

गौतम ने 12 वीं में भी 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया था।  गौतम ने अपनी उपलब्धि के लिए कठोर परिश्रम, लगन, दृढ़ विश्वास के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रेय दिया है। स्कूल के प्रबंधक भरत गोयल और गुरजीत सिंह कामरा ने छात्र की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रश्मि आनंद, उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं यश
 नगर के व्यापारी गुलशन अनेजा के पुत्र यश अनेजा ने जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया में 10,900वी रैंक प्राप्त की है। यश ने जेईई मेंस में 22 हजार रैंक प्राप्त की थी। यश ने वर्ष 2021 में राजस्थान कोटा के सर्वोदय सर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वर्ष 2022 से वह कोटा से ही कोचिंग ले रहे थे। यश ने कहा कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। 

आरएएन स्कूल के चार विद्यार्थी जेईई एडवांस में पास
आरएएन पब्लिक के तीन छात्रों और एक छात्रा ने जेईई एडवांस-2022 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। एमडी मोहित राय ने बताया कि 12वीं की जेईई एडवांस में कनुप्रिया विर्दी की ऑल इंडिया 1441वीं रैंक मिली है। शिवम सागर की 3400 रैंक, श्वेत सिंह की 4957 रैंक और आरुष अग्रवाल की 6858 रैंक आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें