फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced: 12 सितंबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन, इस बार ज्यादा परीक्षा केंद्रों को चुनने का विकल्प

Sun, 06 Sep 2020 02:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा में भी कोविड-19 के चलते मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड में चार शहरों में होगी परीक्षा, 12 सितंबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के बाद अब आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस बार कोविड-19 के तहत उम्मीदवारों को ज्यादा परीक्षा केंद्रों का विकल्प मिलेगा। आईआईटी दिल्ली से जेईई एडवांस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर में 27 सितंबर को प्रवेश परीक्षा होने जा रही है।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली की ओर से आयोजित होने वाले जेईई एडवांस में इस साल परीक्षा के लिए छात्रों के पास आठ शहरों को चुनने का विकल्प रहेगा। इसमें से चुने गए शहर में उन्हें केंद्र दिया जाएगा। कोविड-19 को देखते हुए यह अवसर दिया जा रहा है कि छात्र स्वयं के शहर व नजदीकी शहरों को चुन सकें। उत्तराखंड में यह परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। 

उत्तराखंड में यहां होगी परीक्षा
देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुड़की

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 12 सितंबर से 17 सितंबर
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 21 से 27 सितंबर
जेईई एडवांस परीक्षा की तिथि: 27 सितंबर

आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी: 2800 रुपये
महिला उम्मीदवार: 1400 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग: 1400 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें