फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: इन पांच सेंटरों पर होगी JEE एडवांस की प्रवेश परीक्षा, जानें कब शुरु होंगे आवेदन

Mon, 29 Jan 2018 01:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाली जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा इस साल उत्तराखंड में चार के बजाए पांच शहरों में आयोजित होगी।आईआईटी ने जेईई एडवांस का नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक अब कुमाऊं मंडल में हल्द्वानी के साथ ही भीमताल को भी जेईई एडवांस का परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। जेईई मेन का रिजल्ट आने के बाद दो मई 2018 से जेईई एडवांस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

जेईई मेन क्वालिफाई करने के बाद आईआईटी में दाखिलों को 20 मई को जेईई एडवांस परीक्षा आयोजित होगी। गत वर्ष तक यह परीक्षा उत्तराखंड में चार शहरों में आयोजित होती थी। इस साल आईआईटी ने भीमताल में भी परीक्षा कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इस तरह से जेईई एडवांस का आयोजन देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी और भीमताल में किया जाएगा। पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होने जा रही है। हालांकि परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

किस श्रेणी से कितने होंगे जेईई मेन क्वालिफाई

आईआईटी ने कानपुर जोन से हटाकर अब हल्द्वानी और भीमताल को भी आईआईटी रुड़की जोन में शामिल कर दिया है। ऑनलाइन होने के साथ ही जेईई एडवांस के शुल्क में भी बढ़ोतरी हो गई है।

किस श्रेणी से कितने होंगे जेईई मेन क्वालिफाई
श्रेणी    क्वालिफाई होने वाले अभ्यर्थी
सामान्य    1,13,120
ओबीसी    60,480
एससी    33,600
एसटी    16,800

कुल    2,24,000
 
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

यह होगा आवेदन शुल्क
सामान्य    2600 रुपये
एससी, एसटी, पीएच, महिला    1300 रुपये
(गत वर्ष सामान्य का शुल्क 2400 रुपये और आरक्षित वर्ग का शुल्क 1200 रुपये था।)

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : दो मई 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 14 मई 2018
जेईई एडवांस 2018 परीक्षा की तिथि : 20 मई 2018
जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी होने की तिथि : 10 जून 2018

यह है वेबसाइट : www.jeeadv.ac.in
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें