फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद उद्योगपति थापर के दोस्त की तबियत बिगड़ी, फोर्टिस में भर्ती

Wed, 11 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जयंत नंदा और राजीव को दून अस्पताल से ले जाती पुल‌िस - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के कोल्हूचौड़ गेस्ट हाउस मामले में पौड़ी जेल में बंद उद्योगपति थापर के दोस्त जय नंदा और राजीव खन्ना को तबीयत खराब होने पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि मेडिकल टेस्ट के बाद आई ज्यादातर रिपोर्ट सामान्य आई है।
विज्ञापन


अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि दोनों को आगे की जांच के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में दून अस्पताल से  फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

पौड़ी गढ़वाल के खांडयूसैंण जिला कारागार में बंद अभियुक्तों जय नंदा और राजीव खन्ना की तबीयत रविवार को दिन में बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

ऑक्सीजन मॉस्क से सांस ले रहे समीर थापर

दोनों को फोर्ट‌िस में भर्ती कराया गया। - फोटो : AmarUjala
दोनों को पहले जेल अस्पताल और उसके बाद जिला अस्पताल लाया गया। वहां दोनों ने सीने में दर्द की शिकायत बताई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों को सोमवार देर रात दो बजे दून अस्पताल लाया गया।

वहां वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. महावीर और डॉ. केबी जोशी ने दोनों की सेहत की जांच की। डिप्टी जेलर ने बताया कि पौड़ी में जेल ऊंचाई वाले स्थान पर होने के चलते आक्सीजन की कमी के कारण उद्योगपति समीर थापर को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते वह ऑक्सीजन मास्क का उपयोग कर रहे हैं। 

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने आगे की जांच कराने के लिए रेफर किया था। लिहाजा, हमने उन्हें कोरोनेशन अस्पताल स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं आया तो डॉक्टरों की सलाह पर आगे उपचार कराया जाएगा।
-डीपी सिन्हा, डिप्टी जेलर, खांडयूसैंण जिला कारागार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें