फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दीपावली पर भी जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
छोटी दिवाली पर विकासनगर मुख्य बाजार में पटाखों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
धनतेरस के बाद छोटी दीपावली पर भी बाजार गुलजार नजर आए। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शाम ढलते ही शहर हो या देहात सभी जगहों पर गली-मोहल्ले बिजली की रोशनी से झिलमिला उठे। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और खील-बताशे लेने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। छोटी दीपावली पर भी लोगों ने एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, इंडक्शन और फैंसी झालरों की खूब सेल की। इसके साथ ही गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और चांदी के सिक्कों की भी खूब सेल हुई। मिट्टी के गणेश और लक्ष्मी 40 से 300 रुपये तक की कीमत के बीच में बिके। विकासनगर, सेलाकुई, कालसी, डाकपत्थर, सहसपुर, हरबर्टपुर, समेत क्षेत्र के सभी बाजारों में खरीदारी को सैलाब उमड़ पड़ा। सड़क के दोनों तरफ चूड़ा, खील, बताशे, खिलौने और गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें सजी हुई थी। कोई मूर्तियों के दाम का मोलभाव कर रहा था तो कोई खुद ही थैले में खील-बताशे, खिलौने पैक करने में जुटा था। यही हाल कपड़े एवं रेडीमेट की दुकानों का था। रात तक लोगों ने बाजारों में खरीदारी की।
विज्ञापन

दीयों की चमक के आगे फिका हुआ चाइनीज सामान
इस दिवाली पर चाइनीज सजावटी सामान को झटका लगा है। खरीदारों ने स्वदेशी को खूब अपनाया,। जिसमें ऊं आकृति के दीपक खूब बिके। कारोबारी विपिन के मुताबिक इस बार चाइनीज सामान का क्रेज खासा कम है। लोगों के बीच एलईडी स्टाइल के इंडियन फैंसी दिए भी लोगों के बीच खासा पसंद किए जा रहे हैं। इसकी कीमत 140 से 150 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें