बताया जा रहा है लगातार बर्फबारी होने के कारण सर्च अभियान में बाधा आ रही है। पाक की तरफ से दिन में हो रही लगातार गोलाबारी के कारण सर्च ऑपरेशन भी रात को चलाया जा रहा है। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं। परिजनों की चिंता भी बढ़ने लगी है। परिजन लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं और एक सलामती के लिए एक फोन कॉल का इंतजार कर रहे हैं।
राजेंद्र के पिता रतन सिंह नेगी व भाई कुंदन सिंह केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री से मांग की है कि वह अभिनंदन की तर्ज कर पाकिस्तान के साथ डीजीएमओ स्तर की बातचीत कर संयुक्त सर्च अभियान चलाए। जिससे कि उनका जल्द पता लग सके। उधर, लोगों का भी राजेंद्र के घर पर आने का सिलसिला जारी है। वह परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।