छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में लोक नृत्य की प्रस्तुति देते जौनसार बावर पौर?
- फोटो : VIKAS NAGAR
राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ में आयोजित हुए राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिकलोककला मंच लोहारी लोखंडी के सदस्यों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। सदस्यों ने हारुल, हाथी नृत्य, हिरन नृत्य, हारुल, तांदी की ऐसी प्रस्तुति दी की हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया।
27 से 29 दिसंबर के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सदस्यों ने सांस्कृतिक दल के निर्देशक कुंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। दल की प्रस्तुति को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुइया उइके ने खासा सराहा। उन्होंने दल सदस्यों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। दल के निर्देशक कुंदन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में 25 राज्य और छह विदेशी देशों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया था। टीम में लोक गायक नरेश बादशाह, रोहित मोडका, सुरेंद्र चौहान, धर्म सिंह चौहान, रंगिया भारती, धन दास वर्मा, दौलत दास, सपना, मनीषा, संजना राज, आरती शामिल रहे।