फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ एनएसएस शिविर

विज्ञापन
सविमं ढालीपुर के एनएसएस शिविर के शुभारंभ शामिल स्वयंसेवी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
पछवादून के विभिन्न स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के साथ ही एनएसएस के विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी शुभारंभ हो गया। जीआईसी बरोटीवाला के विशेष शिविर का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा चौहान और विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया। बीडीसी सदस्य आशा चौहान ने स्वयंसेवियों को निस्वार्थ भाव से राष्ट्रीय सेवा करने के लिए प्रेरित किया। शिविर प्रभारी विजेंद्र सिंह ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सहायक शिविर प्रभारी रमाशंकर तिवारी, अंशिका, निखिल, विवेक राणा, दिपांशु, सिमरन राठौर, हर्ष, विनीत, विशाल, अमित, शिवानी, निकिता, अंकिता, निमिषा, तुषार कपूर, आंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं जीआईसी लांघा का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत भूड़ में शुरु हो गया। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवियों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पीयूष पांडेय, पीटीए अध्यक्ष भगत सिंह चौहान, कार्यक्रम अधिकारी मंसाराम सती, क्षेत्र पंचायत सदस्य रक्षा देवी, पूर्व प्रधान आनंद सिंह तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार, स्वरूप सिंह, सुचेत सिंह, अंजली, सरिता, आलम, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
सविमं ढालीपुर के हरबर्टपुर में आयोजित विशेष शिविर का शुभारंभ सभासद विपुल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संजय परमार, अनुपमा शर्मा, राहुल थापा, अंकित देवनागरी, विजया तोपाल, भूपेंद्र मेहरा, विक्की राणा, बबलू पाल, आयशा, रश्मि, खुशबू, कुनाल शर्मा, ऋषभ शर्मा, अल्ताफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सविमं बाबूगढ़ के छात्रों ने शिविर के दूसरे दिन शिवपुरी स्थित अग्निशमन केंद्र के पास गाजर घास का उन्नमूलन किया। अग्निशमन प्रभारी मोहम्मद आजम ने स्वयंसेवियों को आग बुझाने की तकनीक के बारे में बताया। माक्टी पोखरी के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह चौहान ने स्वयंसेवियों को स्वस्थ रहने के गुर बताए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गुलाब सिंह, बाजसिंह, मनमोहन, जितेंद्र, गीता, आकाश कुमार, अमित कुमार, राजवीर सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला के छात्रों ने भी शिविर के दूसरे दिन श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। प्रथम सत्र में छात्रों ने योगभ्यास किया। बौद्धिक सत्र में बतौर मुख्य वक्ता डॉ. कामेश्वर प्रसाद डिमरी शामिल हुए। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी योगेश मेलकानी, नीता सुपियाल, रंजना बिष्ट, रश्मि काला, नरेश थपलियाल, मुकेश, हर्ष, अरुण, खुशी, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें