ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया गया कि दोनों में पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल एक ही गांव के निवासी हैं। आरोप है कि 20 दिसंबर 2019 को युवक ने युवती से शादी करने को मना कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से शारीरिक संबंध बना रहा था।