महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिुश मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग में जसपाल पुंडीर ने 95.2 फीसदी अंक हासिल किया। दूसरे नंबर पर अंकित बडोनी 92 फीसदी और तीसरे स्थान पर अभिषेक रावत ने 88.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने बताया कि 12वीं और 10वीं दोनों कक्षाओं का परिणाम शानदार रहा। 12वीं कॉमर्स में ज्योति पंवार ने 83, सूरज शाही ने 78.8 और अंकित सिंह ने 77.4 फीसदी अंक हासिल किए। 10वीं में मनीष नेगी ने 94.2 अंक, अमीषा धनाई ने 91 और किशन पंवार ने 89 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज 12वीं में तन्नू 83.8, मनीषा रावत 77, निकिता जदवाण 76 , विज्ञान वर्ग में अंबिका 79.2, आईशा 76.2 व आस्था रावत 75.2 अंक हासिल किए। हाईस्कूल में तुलसी 76.8, सुहानी जदवाण 75.2 और पुष्पा 73.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरएन भार्गव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज तायल ने बताया कि 12वीं में मुहम्मद अनस 73.8, मोहम्मद साहिल 67.4 और सौरभ कुमार ने 60.8 फीसदी अंक हासिल कर कॉलेज में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। संवाद