नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन इन दिनों चारधाम यात्रा पर निकली हुई हैं। उन्होंने अपनी यात्रा दक्षिण के धाम रामेश्वरम् से प्रारंभ की। द्वारिका धाम तथा जगन्नाथ पुरी धाम होते हुए बदरीनाथ धाम आएंगी।
चूंकि, बदरीनाथ धाम के कपाट मई में खुलेंगे, अत: मासांत तक उनके हरिद्वार आने की उम्मीद लगायी जा रही है।
गुजरात के पंडों ने बताया कि जसोदा बेन नंगे पांव यात्रा कर रही हैं, अत: नंगे पांव आने वाले गुजरातियों के सभी दलों पर निगाह रखी जा रही है। जसोदा बेन गंगा नहाकर ही बद्रीनाथ धाम जाएंगी।
गुजरात के पंडों को मोदी का इंतजार
हरिद्वार में पूरे देश के यजमानों का रिकार्ड है। इन दिनों गुजरात प्रांत के सभी पंडे अपनी बहियां खंगाल रहे हैं ताकि मोदी के परिवार के नाम नजर आ जाएं।
पढ़ें, नेताजी नहीं कर पा रहे हेलिकॉप्टर से प्रचार
पंडों को उम्मीद है कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और बाबा रामदेव के आग्रह पर हरिद्वार तो अवश्य आएंगे। वह आए तो गंगा की आरती में भाग लेंगे तथा अपने पुरोहित की बही में नाम जरूर दर्ज कराएंगे।
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
गुजरात प्रांत के कई तीर्थ पुरोहित हरिद्वार में विद्यमान हैं। पंडित जोशी प्रसाद-शिव प्रसाद, पंडित कुंभकरण-पन्नालाल, साढे़ पांच भाई, पंडित त्रिभुवन-रविदत्त, पंडित सीताराम-बल्ली, पंडित ओमप्रकाश-तोती, पंडित नंदीशाह-हरिचंद आदि कुछ ऐसी गद्दियों के नाम हैं जहां गुजरात के यात्री अपना नाम दर्ज कराते हैं।
बही-पोथी में खंगाल रहे मोदी का नाम
यात्रियों को उनके पंडे ही कर्मकांड कराते हैं। यात्रा पर आने वाले गुजराती भी पुरोहितों की बही में वंश और पीढ़ियां दर्ज कराते हैं। सभी पंडित बहियां खंगाल रहे हैं।
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
बहियों का बंटवारा क्षेत्र और जातियों के आधार पर किया गया है। सभी मोदी जाति और बड़ोदरा-बड़नगर के आसपास का क्षेत्र अपनी बहियों में ढूंढ रहे हैं।
परेशानी यह है कि नरेंद्र मोदी ने कभी अपना नाम बही में दर्ज नहीं कराया। सो, इनके दादा-परदादा के नाम इंटरनेट पर ढूंढने की कोशिश की जा रही है। अभी तक केवल पिता का नाम मिल पाया है।
पुराहितों को उम्मीद है कि मोदी की पीढ़ी किसी न किसी बही में मिल जाएगी और वे जब भी पीएम बनकर हरिद्वार आएंगे, उन्हें मोटी दक्षिणा जरूर मिल जायेगी।
'मैं हूं मोदी जाति का पंडा'
गुजरात की अधिकांश मोदी जाति मेरे पास है। बहुत बही खोज ली पर नाम अभी तक नहीं मिला। मोदी के दादा-बाबाओं के नाम तलाश रहा हूं। निश्चय ही मेरी बही में नरेंद्र मोदी का नाम और पुरानी बीसों पीढ़ियां निकल आएंगी।
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
मोदी जब भी हरिद्वार आएंगे, गंगा पूजन मैं ही कराऊंगा। मोदी को पीएम बनाने के लिये इन दिनों रोजाना विशेष पूजा कर रहा हूं।
-पंडित त्रिभुवन शर्मा, हरि भवन हरकी पैड़ी