देहरादून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, हाथीबड़कला के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। विद्यालय के 36 विद्यार्थियों ने जापान के फुकुई यूनिवर्सिटी मॉडल मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन सांस्कृतिक व शैक्षणिक संवाद किया। कार्यक्रम में दोनों देशों के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे की संस्कृति, रहन-सहन और शैक्षणिक गतिविधियों को करीब से समझा।
विज्ञापन
भारतीय विद्यार्थियों ने जापानी छात्रों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक त्योहारों, विविध खानपान और दैनिक जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में दोनों देशों के विद्यार्थियों ने अपनी दिनचर्या, विद्यालय की गतिविधियों और व्यक्तिगत रुचियों से जुड़े अनुभव साझा किए।