फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रियों से मिलेगा ग्रुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रुटा ने की बैठक, आंदोलन की बनाई रणनीति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) की कार्यकारिणी की आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की जाएगी।
बैठक में कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) के तहत शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्व की भांति ऑफलाइन माध्यम से संपन्न कराने का मुद्दा उठाया गया। इस संबंध में बताया गया कि पूर्व में मंत्री की ओर से निदेशक उच्च शिक्षा को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और समाधान की आवश्यकता जताई गई। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों को ग्रेच्युटी की राशि 25 लाख रुपये दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ शिक्षकों को 20 लाख रुपये ग्रेच्युटी दी गई है, जो न्यायसंगत नहीं है। वहीं, गोल्डन कार्ड की अंशदान राशि एकमुश्त व छह माह के अंतराल पर जमा कराने की व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई गई। कहा गया कि वेतन भुगतान में देरी होने के कारण शिक्षकों को गोल्डन कार्ड की सुविधा का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में ग्रुटा के अध्यक्ष प्रो. राकेश पाठक, सचिव डॉ. दीपक भट्ट, कोषाध्यक्ष प्रो. राखी उपाध्याय, प्रो. संजय पडालिया, प्रो. रमेश शर्मा, डॉ. रूपेश त्यागी, प्रो. मनोज जादौन, डॉ. पुनीत सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें