फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून - वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन 25 जुलाई से चार दिनों तक रहेगा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस का संचालन 25 से लेकर 28 जुलाई तक ठप रहेगा। यह रोक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते लगाई गई है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर के मुताबिक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते देहरादून से वाराणसी के बीच ट्रेन का संचालन 25 से लेकर 28 जुलाई तक नहीं होगा। वहीं वाराणसी से देहरादून के लिए 24 से 27 जुलाई के बीच जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद रहेगा। जनता एक्सप्रेस का संचालन ठप होने से हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन 23 से
स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन 23 जुलाई से किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन के संचालन को लेकर हरी झंडी दिए जाने के बाद सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। देहरादून- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का रैक पहले से ही स्टेशन पर मौजूद है। इसके अलावा देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन 27 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें