फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनादेश: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने नकारे तीनों मुख्यमंत्री पद के चेहरे, धामी, रावत, कोठियाल हारे

Sun, 13 Mar 2022 04:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अघोषित तौर पर पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा माने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा के डॉ. मोहन बिष्ट ने 17 हजार से अधिक वोटों से हार गए। सीएम धामी के चुनाव हारने के साथ ही मिथक बरकरार रहा। वहीं आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल भी प्रदेश में आप का खाता नहीं खोल पाए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरीश रावत, कर्नल कोठियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 में मतदाताओं ने भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरों तक को नकार दिया। इसके साथ ही यह मिथक भी बरकरार रहा कि कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अगला चुनाव नहीं जीत पाया। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम केंद्रीय नेताओं ने उन्हें अगली पारी के लिए भी आशीर्वाद दिया था, लेकिन खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में हुई अपनी हार का बदला ले लिया।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच दिखी कांटे की टक्कर 
उधर, कांग्रेस की ओर से चुनाव अभियान समिति की कमान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सौंपी गई थी। वह भी अघोषित तौर पर पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का ही चेहरा माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें भी लालकुआं सीट पर मुंह की खानी पड़ी। रावत को भाजपा के डॉ. मोहन बिष्ट ने 17 हजार से अधिक वोटों से हराया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भाजपा में लॉबिंग, कैबिनेट मंत्री महाराज और सुबोध उनियाल दिल्ली पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) को भी गंगोत्री की जनता ने नकार दिया। कोठियाल की सबसे बुरी हार हुई। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए और उन्हें करीब छह हजार वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच ही कांटे की टक्कर देखने को मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें