फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पूजा से पूछताछ कर साथ ले गई जम्मू कश्मीर पुलिस, पाक से जुड़ा कनेक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 04 Jun 2026 10:29 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने राहुल खान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों के ट्रांजेक्शन करता था।
विज्ञापन
हरिद्वार की सोनम और पूजा का पाकिस्तान से ट्रांजक्शन का मालमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलियर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसफनगर से बीती 26 मई को पाकिस्तान के जरिये हुए ट्रांजेक्शन के मामले में सोनम की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर पुलिस दोबारा यहां पहुंची। पुलिस ने सोनम की सहेली पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने राहुल खान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों के ट्रांजेक्शन करता था। जांच में धनौरी स्थित ग्राम आसफनगर निवासी सोनम का नाम भी सामने आया था।

पता चला था कि सोनम के नाम से राहुल ने खाते खुलवाए थे। उसके कहने पर सोनम अन्य राज्यों में पैसे भेजती थी। इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। पता चला कि धनौरी क्षेत्र की पूजा ने सोनम को उमर से मिलवाया था। उसने राहुल खान से सोनम का संपर्क कराया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन और ISI, प्रदेश में आतंकी नेटवर्क बिछाने की कर रहे कोशिश

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस सोनम को गिरफ्तार कर ले गई थी। तब से पूजा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। स्थानीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की देर शाम जम्मू कश्मीर पुलिस धनौरी क्षेत्र में पहुंची। यहां पूजा से पूछताछ की गई।

इसके बाद बृहस्पतिवार को उसका ट्रांजिट रिमांड लिया गया, देर शाम जम्मू कश्मीर पुलिस पूनम को लेकर चली गई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम युवती से पूछताछ कर उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें