नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से मार्च निकाला गया। इसमें कैब को देश हित में बताया गया। अभाविप के छात्रसंघ प्रमुख संकेत नौटियाल के नेतृत्व में छात्र डीएवी पीजी कॉलेज चौक पर एकत्र हुए और यहां से सर्वे चौक होते हुए पुन: कॉलेज तक मार्च निकाला। इस दौरान अश्विनी पांडेय, काजल थापा, सपना शर्मा, गीतांजली, नागेंद्र बिष्ट, निधि व कई अन्य शामिल रहे।
उधर, डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा के नेतृत्व में कई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने भी कैब को देश हित में बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की आबादी बढ़ रही है और संसाधन सीमित रह गए हैं, इससे असंतुलन की स्थिति बन रही है। समर्थन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल लारा, शुभम सिमल्टी, जितेंद्र सिंह, अरविंद चौहान, हन्नी सिसौदिया शामिल रहे।
मसूरी में भी बचाव में एबीवीपी
एमपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नागरिकता संशोधन बिल का स्वागत किया है। मसूरी अध्यक्ष आदित्य पडियार और सदस्य सुमित भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पक्ष में नारे लगाए।
इस दौरान नगर संगठन मंत्री तृप्ति बलूनी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिलाष, अमित पंवार, अनिल, कुनाल, नितिन शाह, मनीष नौटियाल, आशीष, नरेश, निकिता, काजल, अंजलि, आरती, अंकित आदि मौजूद रहे।