फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका में राजनीतिक उथल-पुथल करने वाले गुप्ता बंधुओं ने हरिद्वार थाने में गुजारा था एक घंटा

Sun, 18 Feb 2018 08:02 AM IST
कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
gupta brothers - फोटो : parstoday
विज्ञापन

सहारनपुर से ताल्लुक रखने वाले जिन एनआरआई गुप्ता बंधुओं से करीबी संबंधों के चलते दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को इस्तीफा देना पड़ा है उन बंधुओं को कनखल (हरिद्वार) थाने में करीब एक घंटा गुजारना पड़ा था।

विज्ञापन


हालांकि यह मामला तीन साल पहले का है। दोनों दयानंद स्टेडियम में हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति नहीं दिखा पाए थे। तत्कालीन हरीश रावत सरकार के हिलने पर इस पूरे प्रकरण की गाज पीसीएस अधिकारी केके मिश्रा पर गिरी थी।

गुप्ता बंधुओं का रसूख ही कहेंगे कि उन्हें छुड़ाने के लिए जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि को खुद कनखल थाने आना पड़ा था।

विज्ञापन

गुप्ता बंधुओं का एक करीबी रिश्तेदार हरीश रावत सरकार में दर्जाधारी भी रह चुका है

harish rawat
ये मामला वर्ष 2015 का है। तब कनखल पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से सटे दयानंद स्टेडियम में एक हेलीकाप्टर बिना अनुमति के लैंड हुआ है।

उस समय एसओ रहे रितेश शाह ने पुलिस टीम के साथ दयानंद स्टेडियम की घेराबंदी की। उसके बाद उन्होंने हेलीकाप्टर से उतरे सहारनपुर के एनआरआई गुप्ता बंधुओं से हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति मांगी, लेकिन वह दिखा नहीं पाए थे।

इस पर एसओ गुप्ता बंधुओं को अपने सरकारी वाहन में बैठाकर थाने लेकर पहुंचे थे। पूरे प्रकरण के दौरान सामने आया था कि गुप्ता बंधुओं ने हेलीकाप्टर उतरने की अनुमति का फैक्स सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय कर दिया था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। चूक होने पर सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा का तबादला कर दिया गया। गुप्ता बंधुओं का एक करीबी रिश्तेदार हरीश रावत सरकार में दर्जाधारी भी रह चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें