फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नौवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छत के पंखे से लटका मिला शव

Wed, 08 Jan 2025 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

रुड़की, हरिद्वार निवासी, हाल निवासी दास चौक बालावाला देहरादून किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
- फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। किशोर का शव रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला स्थित घर में छत के पंखे से लटका मिला है। कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि भगवान दास चौकी बालावाला रायपुर में एक 17 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि रुड़की, हरिद्वार निवासी, हाल निवासी दास चौक बालावाला देहरादून किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटका मिला। परिजनों व आसपास के लोगों ने उसे प्राइवेट नर्सिंग होम बालावाला पहुंचाया। डॉक्टर ने कोरोनेशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

HMPV: उत्तराखंड में एचएमपीवी वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को जारी किए दिशा निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर थाना प्रभारी प्रदीप नेगी के मुताबिक परिजनों का कहना है कि वह घर के पास ही सब्जी लेने गए थे। घर पर वापस आकर देखा किशोर पंखे से लटका हुआ मिला। साल 2019 में करंट लगने की वजह से किशोर का हाथ कट गया था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें