उत्तरकाशी बड़कोट निवासी अमरदास की पुत्री व उसके पति का न्यायालय में काफी समय से वाद चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर दोनों पक्षों के साथ कोतवाली मसूरी पहुंचे थे। इसी दौरान लड़की के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
न्यायालय के आदेश पर मसूरी कोतवाली में दंपती के झगड़े को सुझलाने के लिए काउंसलिंग के दौरान लड़की के पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। पुलिस तत्काल लड़की के पिता को अस्पताल ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि उत्तरकाशी के बड़कोट निवासी अमरदास की पुत्री सपना व उसके पति मसूरी के इंद्राकॉलोनी निवासी विनय कुमार का न्यायालय में काफी समय से वाद चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर जिला संरक्षण अधिकारी उत्तरकाशी शोएब हुसैन व जिला प्रोबेशन अधिकारी रधुवीर सिंह बिष्ट दोनों पक्षों के साथ कोतवाली मसूरी पहुंचे थे।
यहां दाेनों पक्षों की काउंसलिंग होनी थी। काउंसलिंग के दौरान सपना के पिता अमरदास (65) की अचानक तबीयत बिगड़ी और मुंह से खून निकलने लगा और कुर्सी से नीचे गिर गए। पुलिस तत्काल अमर दास को कम्युनिटी अस्पताल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने अमरदास की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।