स्पूर्ति क्रिकेट टूर्नामेंट में आईटीएम की टीम ने बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट, जबलपुर को 64 रनों से हराया। डीआईटी विवि की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया।
माजरा के पास निजी मैदान में टॉस जीतकर बडेरिया टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आईटीएम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम की ओर से दीपांशु नगिया ने नाबाद 41 रन और विनय कपरी ने 40 रनों की पारी खेली। जवाब में बडेरिया ग्लोबल की टीम ने 10 ओवर ने छह विकेट खोकर मात्र 66 रन ही बना सकी। टीम के लिए कपिल बर्माया ने 20 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। आईटीएम के लिए अमन कोठियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए। जबकि फरहान ने दो विकेट और रियांश रावत ने एक विकेट हासिल किया।