फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आईटीआई दाखिले को आज से इन सेंटरों पर मिलेंगे फॉर्म, जानिए महत्वपूर्ण तिथियां 

Thu, 27 Jun 2019 09:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

प्रदेशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से फॉर्म मिलेंगे। 15 जुलाई तक फॉर्म भरकर जमा कराना होगा। आईटीआई में अलग-अलग जगहों पर सुविधा केंद्र भी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


आईटीआई की सरकारी कोटे की 7900 सीटों पर इस साल दाखिले किए जाएंगे। किसी भी ट्रेड के लिए 10वीं के अंकों को आधार बनाया जाएगा। इन्हीं अंकों के आधार पर ऑनलाइन मेरिट जारी की जाएगी।

इसकी सूचना छात्रों को एसएमएस और ई-मेल के अलावा संबंधित आईटीआई से भी मिल जाएगी। सामान्य व ओबीसी के लिए फॉर्म का मूल्य 700 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए मूल्य 350 रुपये होगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑफलाइन फॉर्म खरीदने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई
आवेदन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई
पहली मेरिट जारी होने की तिथि : 25 जुलाई के बाद

यहां होगी ऑनलाइन काउंसिलिंग : www.ukiti.nic.in
विज्ञापन

यहां मिलेंगे फॉर्म

आईटीआई निरंजनपुर देहरादून
आईटीआई जगजीतपुर हरिद्वार
आईटीआई नई टिहरी 
आईटीआई श्रीनगर, पौड़ी
आईटीआई बड़कोट, उत्तरकाशी 
आईटीआई कर्णप्रयाग, चमोली
आईटीआई रुद्रप्रयाग
आईटीआई अल्मोड़ा
आईटीआई कांडा, बागेश्वर
आईटीआई हल्द्वानी, नैनीताल
आईटीआई टनकपुर, चंपावत
आईटीआई काशीपुर युवक, ऊधमसिंह नगर
आईटीआई पिथौरागढ़
(सभी जिलों में अगले दो दिनों में ज्यादातर सरकारी आईटीआई और कॉमन सर्विस सेंटर से फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें