फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार वर्कशॉप में लगी आग से जला सामान, रिकवरी वैन को भी हुआ नुकसान

Sat, 28 Nov 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांवटा रोड स्थित दुकान में शुक्रवार रात लगभग चार बजे घटी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर। पांवटा रोड स्थित एक कार मैकेनिक की दुकान में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जबकि दुकान के बाहर खड़ी एक रिकवरी वैन भी जल गई और उसे काफी नुकसान हुआ।
घटनाक्रम के मुताबिक, रात के तीसरे पहर लगभग चार बजे हरबर्टपुर रोड स्थित कादिर नामक मिस्त्री की वर्कशॉप में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के निवासी जमा हो गए। इस दौरान स्थानीय निवासी फुरकान अहमद ने अपने घर से पानी का पाइप लगाकर आग को बुझाने का प्रयास करने के साथ डाकपत्थर स्थित अग्निशमन केंद्र को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम एक फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने क्षेत्रवासियों की मदद से लगभग आधा घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी मनोज नेगी ने बताया क्षेत्रवासियों की सूझबूझ से आग को तत्काल ही काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया था, अन्यथा क्षेत्र में बढ़ी घटना घट सकती थी। उन्होंने बताया आग लगने के कारणों व इसमें हुए नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें