उत्तरी सीमांत एवं 23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून के तत्वावधान में अंतर सीमांत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को परेड ग्रांउड में सात दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय कुमार गुंज्याल ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आईटीबीपी के कार्यक्षेत्र में तैनात छह सीमांतों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट एवं बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निर्धारित नियम एवं कायदों के आधार पर प्रतियोगिता हो रही है।
इसके माध्यम से बल स्तर की एक सशक्त टीम का गठन किया जाएगा, जो भविष्य में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बल का प्रतिनिधित्तव करेगी। इस मौके पर आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक मनु महाराज समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।