फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमी से निकल आईटीबीपी को मिले 36 अफसर

Sat, 23 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को 36 नव सैन्य राजपत्रित अधिकारी मिल गए। देश की आन-बान-शान की शपथ लेने के साथ ये अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में जुड़ गए। इनमें 15 इंजीनियरों और चिकित्साधिकारियों, 21 सहायक सेनानी जीडी ने शपथ ली। बल की वेशभूषा में सजे-धजे नवसैन्य अधिकारी आत्मविश्वास से लबालब थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मसूरी स्थित आईटीबीपी के परेड मैदान में आकर्षक मार्च पास्ट के बाद तिरंगा और बल ध्वज के नीचे देश के खातिर मर-मिटने की शपथ लेने के बाद 42वें जीओ कंबाइटिजेशन कोर्स के 21 नवसैन्य अधिकारी, और 21वें सहायक सेनानी बेसिक कोर्स के चिकित्साधिकारी और अभियंता बल की मुख्यधारा में जुड़ गए हैं।

दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री महानिरीक्षक आपरेशन हरभजन सिंह ने नवसैन्य अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो कुछ भी सिखाया गया वह आने वाले जीवन में कदम-कदम पर काम आएगा। उन्होंने कहा कि आज देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा में कई चुनौतियां हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


कहा आईटीबीपी 18 हजार से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनात हैं। बल में 95 हजार जवान सीमाओं की सुरक्षा में लगे हैं। बल का गौरव उसके अनुशासित जवान हैं। महानिरीक्षक सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर ब्रास बैंड और पाइप बैंड की सुमधुर धुन पर परेड मैदान के चारों और नवसैन्य अधिकारियों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

उत्कृष्ण प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत

शपथ ग्रहण के बाद प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नवसैन्य अधिकारियों के परिजनों और अधिकारियों ने कंधों पर बैज लगाए। दीक्षांत समारोह में कराटेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। दीक्षांत समारोह में आईटीबीपी अकादमी के उपनिदेशक दविंदर सिंह, सेनानी प्रशासन मनीष और सेनानी प्रशासन सैंडिल कुमार, पूर्व निदेशक और सेवानिवृत्त डीआईजी हीरा सिंह भी मौजूद थे।

ये बने अफसर
21वें सहायक सेनानी जीडी चिकित्साधिकारियों में आंध्रप्रदेश- 3, उत्तर प्रदेश - 4, मध्यप्रदेश -2, पश्चिम बंगाल -2, राजस्थान -1, नागालैंड - 1, चंडीगढ़ - 1, पंजाब-2, हिमाचल प्रदेश-1 और तेलंगाना - 4 अधिकारी शामिल थे। 42वें सहायक सेनानी राजपत्रित अधिकारियों में बिहार-3, हरियाणा-2, जम्मू-कश्मीर-1, राजस्थान-1, उत्तर प्रदेश-3, उत्तराखंड-1, हिमाचल प्रदेश-2, महाराष्ट्र-1, और तेलंगाना-1 शामिल थे।

इन्हें किया गया पुरस्कृत
सहायक सेनानी जीडी नीतिश सिंह को आंतरिक एवं बाह्य कार्यकलाप में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी, हिमप्रभात ठाकुर को चांदमारी में सर्वश्रेष्ठ, सहायक सेनानी प्रवीण कुमार को आचरण, आशुतोष सान्याल को खेलकूद और संजय पठानिया को सहनशीलता के लिए पुरस्कृत किया गया। अभियंता और चिकित्साधिकारी में डा. इरांकी हरीश को ओवरऑल बेस्ट ट्रेनी और डा. आदिल राय को बेस्ट इन इनडोर के लिए पुरस्कार दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें