बलूनी ने कहा कि आईटीबीपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनता को जो दवाएं दी जाएंगी, वह सिविक एक्शन फंड से होंगी और उनका अलग रजिस्टर तैयार किया जाएगा। सांसद ने कहा आईटीबीपी ने जिस संवेदना का परिचय दिया है, उसके लिए वह आभार प्रकट करते हैं।
मोदी सरकार आम जनता के लिए संवेदनशील है, निसंदेह जनता यह अनुभव कर रही है। सीमांत जनता के लिए एसएसबी और आईटीबीपी के चिकित्सकों के उपचार सुविधाएं देने से बड़ी राहत मिलेगी।
बलूनी लंबे समय से सेना और अर्ध सेना के अस्पतालों के स्थानीय जनता को प्राथमिक उपचार देने की पैरवी करते रहे हैं, जिसके तहत अब दोनों सुरक्षाबलों के अस्पतालों से आम जनता को उपचार प्राप्त होगा।