फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जा रही ITBP की बस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 02 May 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bus accident
विज्ञापन

बुधवार को मुनस्यारी से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा आइटीबीपी की बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बस के खाई में गिरते ही दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा सुबह थल मुनस्यारी मार्ग पर गिरगांव बनिक के पास हुआ। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई से शवों का निकालने का काम शुरू किया।

आईटीबीपी सूत्रों के मुताबिक, वाहन में चार लोग सवार थे। इनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद दो घायलों को पिथौरागढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक-घायलों की सूची

itbp bus acident
मृतक-
हवलदार त्रिभुवन सिंह देवली (52) पुत्र चंद्र सिंह निवासी वल्थी- मुनस्यारी
सिपाही घामा राम (28) निवासी राजस्थान

घायल
सिपाही धनी चंद (26) पुत्र लच्छी चंद निवासी बरम धारचूला
सिपाही नरेंद्र सिंह  (27) निवासी झुनझुनू राजस्थान

जानकारी के मुताबिक घायलों को हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ लाया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें