प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के साथ नए साल का आगाज हो सकता है। मौसम विभाग ने एक ओर प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार जताए हैं तो दूसरी ओर राजधानी में भी हल्की बारिश की उम्मीद है।
साल के आखिरी दिन शनिवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि साल के पहले दिन यानी रविवार को भी बादल छाए रहेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। बताया कि राजधानी में भी आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश भी होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।